देवीकूप पीठ कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जंक्शन के निकट द्वैपायन सरोवर के पास स्थित है कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ, जिसे श्रीदेवीकूप भद्रकाली पीठ के नाम से भी जाना जाता है। यहां माता के दहिने चरण (गुल्पफद्ध) गिरे थे। यहां की शक्ति सावित्री तथा भैरव स्थाणु हैं। यहाँ पर पाण्डवों ने महाभारत युद्ध से पूर्व विजय की कामना से माँ काली की उपासना की थी और विजय के पश्चात् स्वर्ण का अश्व चढ़ाया था। आज भी यह प्रथा है कि भक्त यहाँ पर स्वर्ण का तो नहीं, किंतु काठ का घोड़ा चढ़ाते हैं। किम्वदंती है कि कृष्ण तथा बलराम का यहीं पर मुण्डन संस्कार भी संपन्न हुआ था।