Shakti Peeths

Shondesh Shakti Peeth

शोण शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के अमरकंटक के नर्मदा मन्दिर शोण शक्तिपीठ है। यहां माता का दक्षिण नितम्ब गिरा था। एक दूसरी मान्यता यह है कि बिहार के सासाराम का ताराचण्डी मन्दिर ही शोण तटस्था शक्तिपीठ है। यहां सती का दायां नेत्रा गिरा था ऐसा माना जाता है। यहां की शक्ति नर्मदा या शोणाक्षी तथा भैरव […]

Kalmadhav Shakti Peeth

कालमाध्व शक्तिपीठ

इस शक्तिपीठ के बारे कोई निश्चित स्थान ज्ञात नहीं है। परन्तु मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में इसे स्थित माना जाता है। यहां माता का वाम नितम्ब गिरा था। यहां की शक्ति काली तथा भैरव असितांग हैं।

Kanchi Shakti Peeth

कांची शक्तिपीठ

तमिलनाडु के कांचीवरम् में स्थित है माता का कांची शक्तिपीठ, जहां माता का कंकाल गिरा था। यहां की शक्ति देवगर्भा तथा भैरव रुरु हैं। यहाँ देवी कामाक्षी का भव्य विशाल मंदिर है, जिसमें त्रिपुर सुंदरी की प्रतिमूर्ति कामाक्षी देवी की प्रतिमा है। कामाक्षी देवी को कामकोटि भी कहा जाता है।

Utakal Shakti Peeth

विरजाक्षेत्रा, उत्कल शक्तिपीठ

उड़ीसा के पुरी और याजपुर में माना जाता है जहां माता की नाभि गिरा था। यहां की शक्ति विमला तथा भैरव जगन्नाथ पुरुषोत्तम हैं।

Prayag Shakti Peeth

प्रयाग शक्तिपीठ

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित है। यहां माता की हाथ की अंगुलियां गिरी थी। लेकिन, स्थानों को लेकर मतभेद इसे यहां अक्षयवट, मीरापुर और अलोपी स्थानों गिरा माना जाता है। तीनों शक्तिपीठ की शक्ति ललिता हैं तथा भैरव भव है। अक्षयवट क़िले में कल्याणी-ललिता देवी मंदिर के समीप ही ललितेश्वर महादेव का भी […]

Manivedika Shakti Peeth

मणिवेदिका शक्तिपीठ

राजस्थान में अजमेर से 11 किलोमीटर दूर पुष्कर एक महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थल है। मणिदेविका शक्तिपीठ, जिसे गायत्री मन्दिर के नाम से जाना जाता है यहीं माता की कलाइयां गिरी थीं। यहां की शक्ति गायत्री तथा भैरव शर्वानन्द हैं।

Ujjaini Shakti Peeth

उज्जयिनी शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के उज्जैन के पावन क्षिप्रा के दोनों तटों पर स्थित है उज्जयिनी शक्तिपीठ। जहां माता का कुहनी गिरी थी। यहां की शक्ति मंगल चण्डिका तथा भैरव मांगल्य कपिलांबर हैं।

Bahula Shakti Peeth

बहुला शक्तिपीठ

पश्चिम बंगाल के कटवा जंक्शन के निकट केतुग्राम में स्थित है बहुला शक्तिपीठ, जहां माता का वाम बाहु गिरा था। यहां की शक्ति बहुला तथा भैरव भीरुक हैं। यहां मंदिरों में भक्तजन रोजाना सुबह देवी मां को मिठाई और फल चढ़ाकर पूजा करते हैं।

Kanyakumari Shakti Peeth

कण्यकाश्रम कन्याकुमारी शक्तिपीठ

तमिलनाडु के कन्याकुमारी के तीन सागरों हिन्द महासागर, अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ीद्ध के संगम पर स्थित है कण्यकाश्रम शक्तिपीठ, जहां माता का पीठ मतान्तर से उध्र्वदन्त गिरा था। यह कुमारी देवी की सखी हैं। यह मंदिर ही कण्यकाश्रम शक्तिपीठ है यहां की शक्ति शर्वाणि या नारायणी तथा भैरव निमषि या स्थाणु […]

Bakreswar Shakti Peeth

वक्त्रोश्वर शक्तिपीठ

माता का यह शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल के सैन्थया में स्थित है जहां माता का मन गिरा था। कुछ विद्वान यहाँ सती के दोनों ‘भ्रू’ का निपात मानते हैं। यहां की शक्ति महिषासुरमदिनी तथा भैरव वक्त्रानाथ हैं। यह स्थान ‘वक्त्रेश्वर’ कहा जाता है, जो वाकेश्वर नाले के तट पर स्थित होने के कारण कहा जाता […]