Shri Radha Rani Temple Barsana

37
343
Barsana Temple
Barsana Temple

श्री राधा रानी मंदिर बरसाना

वाराह और पद्म पुराण में कथा आती है कि ब्रह्मा जी ने कठोर पूजा-तप कर सतयुग के अंत में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया। चतुरानन ब्रह्मा जी से प्रसन्न हो श्री हरि ने उन्हें आदेश दिया, “वृषभानुपुर (बरसाना) जाना और वहां एक पहाड़ी का रूप ले लेना। उस रूप में आप हमारे सभी रसयुक्त लीलायों के दर्शन – आनंद ले पाएंगे।” उसी ब्रह्मगिरी-पर्वत के शिखर पर ठाकुर श्री लाड़ली लाल का मंदिर है। ब्रह्मगिरि (ब्रह्मांचल) पर्वत में चार अलग- अलग चोटियाँ (शिखर) हैं (भानगढ़, मानगढ़, दानगढ़ और विलासगढ़) जो ब्रह्मा जी के चार सिरों का दर्शन स्वरूप हैं।

बताया जाता है कि यह मंदिर मूल रूप से राजा वज्रनाभ (भगवान श्रीकृष्ण के परपोते) द्वारा 5000 वर्ष पहले स्थापित किया था। लेकिन समय व्यतीत होने के साथ यह मूर्ति अलक्षित हो गयी। फिर 1675 ईस्वी में राजा वीर सिंह द्वारा मंदिर बनाया गया। बाद में, मंदिर की वर्तमान संरचना का निर्माण आचार्य प्रतीक नारायण भट्ट जी (चैतन्य महाप्रभु जी के शिष्य) ने महाराजा टोडरमल की मदद से किया था, जो अकबर के दरबार में एक राज्यपाल थे। मंदिर के निर्माण के लिए विशेष सफेद और लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया, जो राधा और श्री कृष्ण के स्नेह का प्रतीक माने जाते हैं। लाडली का अर्थ है प्यारी बेटी और लाल का अर्थ है प्रिय पुत्र यानी ठाकुर श्री लाडली लाल मंदिर। राधा रानी के पिता जी का नाम वृषभानु जी और माता का नाम कीर्ति था।

हमारी राधारानी का जन्म कृष्णजन्माष्टमी के 15 दिन बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस दिन विशेष उत्सव, गायन, फूल आदि से साज सज्जा, रंगीन रौशनी से सजावट, सैकड़ों व्यंजन आदि के माध्यम से राधाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

Temple Barsana
Temple Barsana

श्रीराधा रानी मंदिर, श्रीजी महल भानुगढ़ पहाड़ी पर स्थित है जिसकी ऊंचाई लगभग 250 मीटर (820 फीट) है। मुख्य मंदिर के लिए पृथ्वीतल से ऊपर लगभग 200 सीढ़ियाँ जाती हैं। जहाँ ऊपर से आप पूरे बरसाने का सुन्दर नज़ारा भी देख सकते हैं। परिसर में मनाए जाने वाले विशेष उत्सव जैसे विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार और लड्डू होली, श्रीराधाष्टमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शरद एवं कार्तिक पूर्णिमा आदि। इन खासमखास त्योहारों को मनाने के लिए मंदिर में श्रद्धालु और पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। हमारे ब्रजधाम में होली का त्यौहार वास्तविक दिन से एक सप्ताह पहले शुरू होता है और रंग पंचमी तक चलता है।

बरसाना गांव नाम होने का कारण

श्री वृषभानु महाराज जी, श्री नन्द महाराज जी अत्यंत स्नेह करते थे। श्री नंद महाराज जब गोकुल में निवास कर रहे थे। तब वृषभानु महाराज गोकुल के निकट रावल गाँव में निवास कर रहे थे। श्री नंद महाराज जब श्री कृष्ण की सुरक्षा के लिए गोकुल से यमुना नदी पार कर नंदगाँव में आकर निवास करने लगे थे। यह सुनकर श्री वृषभानु महाराज भी रावल गाँव से आकर नंदगाँव निवास करने लगे थे। श्री वृषभानु महाराज जिस पर्वत पर निवास किया था। उस पर्वत का नाम भानुगढ़ पड़ा एवं इस पर्वत का दूसरा नाम ब्रहागिरि पर्वत भी है। उनके इस गाँव में निवास करने के कारण ही इस गाँव का नाम बरसाना गाँव पड़ा।

Radha Rani Ji Maharaj Darshan Barsana
Radha Rani Ji Maharaj Darshan Barsana

जिस स्थान पर वृषभानु जी बैठे थे। उस स्थान पर श्री राधारानी मंदिर स्थित है। इस मंदिर में श्री राधारानी के विग्रह की नित्य सेवा पूजा होती है। ब्रजधाम में जितने भी मंदिर है। उनमें से श्री राधारानी का मंदिर सर्वोपरि है। मंदिर में प्रवेश की सीडिया सुन्दर पत्थरों से बनी हुई है। श्री कृष्ण जी ने अपने बचपन में अपने सखाओं के साथ जिस प्रकार सुन्दर खेल नंदगाँव में खेले थे। उसी प्रकार श्री राधा जी भी अपनी प्रिय सखियों के साथ बरसाने में खेल खेली थी। श्री जी मंदिर के सामने एक विशालकाय प्रागण है। यहाँ हर साल होली खेल के कीर्तन, झुलन कीर्तन, मधुमंगल के खेल अनुष्ठान होते रहते है।

बरसाने की होली

होली एक खेल के जैसा होता है। जिस प्रकार हम खेल खेलते है। उस ही प्रकार से इस खेल में दो दल होते है। दोनों दलों के हाथ में गुलाल एवं रंग भरी पिचकारी होती है। एक दल दूसरे दल पर रंग फेकते है। तब दूसरा दल पहले दल पर जबरदस्त तरीके से रंग फेकता है। आपस में खेले गये इस खेल को ही होली कहते है। यह खेल सर्वप्रथम श्री राधा कृष्ण एवं उनके सखाओं और सखियों के बीच खेला गया था। अब इस खेल को हम लोग खेलते है। बरसाने की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

Lathmar Holi a Barsana Temple Mathura
Lathmar Holi a Barsana Temple Mathura

फागुन महीने के शुक्ल पछ नवमी तिथि में यह खेल होता है। बरसाने की होली देखने के लिये बहुत अधिक संख्या में लोग आते है। उसी दिन साये नंदगांव से आये होली की मतवाले ग्वालों के साथ बरसाने की गोपिया लठमार होली खेलती है। यह होली बड़ी ही प्रसिद्ध है। इसके दूसरे दिन यहाँ के गोप नंदगांव में जाकर फिर से नंदगाँव की गोपियों के साथ लठमार होली खेलते है। यह खेल बरसाने की जिस गली में खेला जाता है। उस गली को रंगीली गली कहते है। यह खेल इतना आकर्षक है। जो लोग एक बार इस खेल को देख लेते है। वह दुबारा इस खेल को देखने के लिए लालायित रहते है।

श्री राधा रानी मंदिर के पास घूमने के स्थान / Places to visit near the Radha Rani Mandir

  • मोर कुटीर मंदिर ( Mor Kutir Temple )
  • सांकरी खोर ( Sankari Khor )
  • मान मंदिर ( Maan Mandir )
  • कीर्ति मंदिर ( Kirti Temple )
  • दान बिहारी मंदिर ( Dan Bihari Temple )
  • राधा कुशल बिहारी मंदिर ( Radha Kushalbihari Temple )

राधारानी मंदिर समय सारणी / Radha Rani Temple Timings

राधारानी मंदिर ग्रीष्मकाल का समय

प्रातःकाल खुलने का समय: सुबह 05:00 बजे से 01:30 बजे तक

संध्याकाल खुलने का समय: सुबह 04:30 बजे से 09:00 बजे तक

राधारानी मंदिर शीतकाल का समय

प्रातःकाल खुलने का समय: सायं 06:00 बजे से 01:00 बजे तक

संध्याकाल खुलने का समय: सुबह 04:30 बजे से 08:00 बजे तक

Video Holi Festival Enjoy in Radha Rani Temple Barsana

Shri Radha Rani Temple Barsana Address and Location with Google Map

37 COMMENTS

  1. I am presently residing in Bangalore.I am interested in offering Shringar and Chappan Bhog for Ladla Sarkar on Radha Astami.
    Can you pl.advice me , some one or mandir trustee who could arrange it from me.

  2. RADHE RADHE….. MUJHE BHAGWAN KE SHRI CHARNO ME EK CHOTI SI BHENT ARPIT KARNA HAI … ONLINE SE KYA YEH SAMBHAV HAI…

  3. Shri Radha Naam Sukhdai Ye Sach Hai Bhai Koti Koti Janmo Ke Punyo Ka Parbhav Hai Jo Shri Radha Krishan Yougal Sarkar Ka Naam Simran Karne Ka Sobhagya Mila, Sat Sat Naman.

  4. Main apne privaar sahit maa Radha ke charnon me pranam karna chata hoon. Krpya batayen Vrindavan ke Banke Bihari mandir se Barsana ke mandir kaise pahunchen kya three wheelder se ya bus se ya car kitna vkt lgta hai

  5. Mai gat 13th Nov ko radha rani mandir gaya tha. Pando ko vahan hath faila kar dhan yachna karte jaisa yahan dekha, brij mai anyatra nahi dekha. Is par rok honi chahiye.

  6. M highly devotee since 1year around, n I want some holy mantra and shlok for chanting shree Krishna and radha for all the happiness for vulnerable people out there. So pls provide some more info abt krishna leela and mantra even for chanting for peace.

    And you’ve described really well ….I will read every stuff what u have provided.
    Radhey radhey

  7. ऱाधा कर्ष्ण की कहानिया भेज ताकी बरसाने जाने का मन ओऱ प्रबल हो

  8. If you are going to barsana temple. Pls do aware of theft. Thief over there can steal anything. Firstly I will not recommend any one to go. People don’t even think that they are spoiling the name of God and infact the name of place. There should be some strictness towards this. Really disappointed with the place and people.

  9. Is there any lodging option in this temple? I am planning to go there next year holi. Please suggest me the best. And can I get a valid phone number of temple trustee??

    Thanks
    Mimi Ray

  10. Radhe Radhe
    I want the real image of Radha Rani darshan.
    Please this is my request to send the photo to my Gmail address.
    I will be highly obliged.
    Radhe Radhe

  11. Hare Krishna Dear Devotie,

    It is highly appreciated if you could please translate in English as well.
    Thank you so much.
    Jai Sri Radhe.

    Lee Ramlochan

    • Jai Shri RadheKrishna Lee Ramlochan,

      Thanks to appreciate us but we are sorry, we have the shortage of staff because of this we are not able to translate these all information into English right now. But In future we are defiantly translate in English.

      Thanks,
      Team ShriMathuraJi

  12. RADHA TUM BAD BHAGINI KON TAPSHYA KEEN TEEN LOK TARAN TARAN SO TERE ADHIN. JAY MAA RADHA RANI KI.

  13. sir,

    Plz bataye ki mandir parisar main jo khichdi ke parsad ki suvidha hoti hai uske liye kaise or kaha contact karna hoga

  14. Kya 31 Dec 2019 ko koi program hai Shriji mandir mei aur kya family ke saath waha rukne ki vyawastha ho sakti hai us raat?
    Radhe Radhe!

    • Jai Shri RadheKrishna Alok Ji,

      31 Dec ko phool bangla ka program hai Shriji Mandir main jo sabhi normal events pr hota hai, Barsana main rukne ke liye kable dharmsalaye hi hai.

  15. sir m ek divyang hu. m wheelchair ka istemal krta hu aur m mandir m aana chata hu. kya koi aesa marg h jha se wheelchair mandir ke andr ja ske. Kyuki seedio se nhi jaya ja skta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here